सोनहत के जंगल में छुपकर खेल रहे थे जुआ, कोरिया पुलिस ने दबिश देकर हिरासत में लिए 03 जुआरी।

कोरिया पुलिस की जुआं-सट्टा पर लगातार कार्यवाही जारी, पिछले एक माह में छ: प्रकरण में 33 आरोपियों की गिरफ्तारी।

सुरेन्द्र मिनोचा
बैकुंठपुर/कोरिया :- सोनहत के जंगलों में छुप कर रुपए पैसे का दांव लगा रहे तीन जुआरियों को कोरिया पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा जिले में संचालित अवैध कारोबार पर अंकुश लगाकर लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।जिसके परिणाम स्वरुप मुखबिर सूचना पर साइबर सेल बैकुंठपुर की टीम द्वारा थाना सोनहत क्षेत्र अंतर्गत जंगल में छुपकर अवैध रूप से जुआरियों को जुआ खेलते हुए कोरिया पुलिस ने पकड़ा है।
शुक्रवार 19 अप्रैल 2024 को साइबर सेल बैकुंठपुर में मुखबिर से सूचना मिली कि सोनहत के बसवाही जंगल में कुछ लोग बैठ कर जुआ खेल रहें है, जिसकी सूचना पर तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही की गई।जहां मौके पर 03 जुआरियों अमरनाथ उर्फ रिंकू पिता शिवकुमार चेरवा, संतोष कुमार पिता राजकुमार चेरवा एवं सोनालाल पिता शिवालाल द्वारा रूपये पैसा लगाकर हार-जीत का दांव जुआ खेला जा रहा था।
कोरिया पुलिस द्वारा घेराबंदी कर उपरोक्त 03 जुआरियो के पास से 03 नग मोबाईल कीमत 9500/-, 03 नग मो. सा. कीमत 37000/- एवं 2500 रूपये नगद रकम कुल 49000/- रूपये जप्त कर सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 03(1) जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत थाना सोनहत में अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले एक माह मे कोरिया पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा के छ: प्रकरण में कार्यवाही कर 33 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है।यहां यह भी उल्लेखनीय है कि राज्य शासन और वरिष्ठ अधिकारियों/कार्यालयों की मंशा और निर्देशों के अनुरूप ही कोरिया में जुआं , सट्टा , शराब, एनडीपीएस और अन्य अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है और इस कार्यवाही के माध्यम से भी सीधा संदेश दिया गया है कि अपराध और अपराधी की कोरिया में जगह नहीं है।