अधिवक्ता संघ के निर्विरोध उपाध्यक्ष बने अधि. मयंक।

सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी :- अधिवक्ता संघ मनेन्द्रगढ़ के चुनाव अधिकारी मनोज त्रिपाठी ने जानकारी दी है कि निर्वाचन वर्ष 2024 के चुनाव मे समस्त पदो मे जमा किये गये प्रत्याशियो के फार्मो की स्कूटनी की जा चुकी है, जिसमे सभी फार्म वैध पाये गये। अध्यक्ष पद हेतु दो उम्मीदवार विजय मिश्रा एवं सुनील दुबे, सचिव पद हेतु राजकुमार गुप्ता एवं आशीष सिंह, सह सचिव पद हेतु राजेश गुप्ता एवं प्रवीण कुमार पटेल एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु तीन उम्मीदवारो कुलदीप जायसवाल,रामेश्वर वर्मन तथा रामकुमार यादव के मध्य चुनाव होना है। उपाध्यक्ष पद हेतु अधिवक्ता मयंक जैन र्निविरोध चुने गये है एवं महिला उपाध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता, सांस्कृतिक एवं कीड़ा सचिव कमलेश पाण्डेय, पुस्तकालय प्रभारी यारसाय राजवाड़े तथा कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र तिवारी,श्रीमती परवीन बेगम, जयलाल सिंह करयाम,प्रदीप शर्मा,आलोक अग्रवाल, समयलाल परस्ते र्निविरोध चुने गये है। शेष पदो मे मतदान, मतगणना एवं परिणाम दिनांक 30 अप्रैल को संपन्न होना है।