शा.नवीन महाविद्यालय, जनकपुर के छात्रों द्वारा चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता अभियान।

दीवारों पर नारा लेखन का कार्य कर मतदान करने हेतु कर रहे प्रेरित।

सुरेन्द्र मिनोचा
जनकपुर/एमसीबी :- इस भीषण गर्मी में भी शा.नवीन महाविद्यालय, जनकपुर के छात्र “पहले मतदान फिर जलपान”,”हम सबकी जिम्मेदारी वोट डालने जाएं नर नारी” जैसे प्रेरक मतदाता जागरूकता नारो के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक अपने ग्राम तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों मे दीवार पर नारा लेखन का कार्य कर रहे हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य अतुल कुमार वर्मा का कहना है कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले सभी बच्चों की यह जिम्मेदारी है, अपने आसपास के सभी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें , मताधिकार जहां हमें संविधान प्रदत्त अधिकार है वहीं मतदान करना हमारा कर्तव्य भी है।


लोकतंत्र में मतदाता ही भाग्य विधाता होता है, इसीलिए सभी लोग धर्म,जाति, क्षेत्र, तथा भाषा से ऊपर उठकर राष्ट्रीय हित में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।


छात्रों को नारा लेखन की प्रेरणा महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक महावीर पैकरा ने दी। नारा लेखन में पन्नेलाल, बिजेंद्र वर्मा, पंकज मौर्य, बृजदीप साधें, विद्यासागर, मानसिंह, दुर्गेश सिंह, बालेन्दु सिंह, चन्द्र प्रताप सम्मिलित हैं।