नगर में चल रहे नव देवी श्रीमद् देवी भागवत कथा का पूर्णाहुति भंडारा के साथ हुआ समापन।

भूपेन्द्र सिन्हा छुरा

छुरा – चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मां शीतला की कृपा से शीतला मंदिर प्रांगण में श्रीमद् देवी भागवत कथा आयोजन किया गया था, जिसके प्रवचनकर्ता पण्डित कालेश्वर प्रसाद तिवारी के मुखारबिंद से भक्तगणों देवी भागवत कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

जिसके अंतिम दिवस पर प्रातः 10:00 बजे से तुलसी वर्षा महाराज की विदाई संगीत कलाकारों की विदाई की गई पश्चात हवन का कार्यक्रम हुआ, कन्या भोज कराया गया नगर वासियों ने सामूहिक रूप से हवन किया पूर्णाहुति हुई सभी भक्तजनों ने महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया वह प्रसाद ग्रहण किया गया, व भंडारा प्रसादी में सभी ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया गया, आयोजन में सहयोग के लिए ग्राम समिति द्वारा शिक्षक मानस परिवार शिव शक्ति रामायण महिला मंडली आदर्श रामायण महिला मंडली योग ऋषि रामायण मंडली को समिति ने सम्मानित किया गया

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओमकार शाह जी, अध्यक्ष यशपेद्र शाह,बजरंग पांडे, होमन सोनी, मितेश दीक्षित, ललित मेहता ,बंजारु निषाद ,संत निर्मलकर ,कुमार सुभाष बैगा ,लखन तिवारी,भोला पांडे युवा दल सेवा समाज नगर वासियों का सहयोग रहा।