प्रमोद दुबे
महासमुंद : ग्राम सिरपुर में टावरी परिवार के तत्वाधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू शामिल हुए।
अशवंत तुषार साहू अपने उद्बोधन में कहां भागवत कथा के श्रवण का सौभाग्य जीवन में कई बार मिलता रहता है, लेकिन इसमें दिए गए उपदेशों पर अमल करने से ही पुण्य प्राप्त होता है।
श्रीकृष्ण-सुदामा की दोस्ती का प्रसंग सुनाते हुए कथावाचक आचार्य प्रणय जोशी ने कहा कि इन दोनों की मित्रता की आज भी मिसाल दी जाती है। गरीबी और अभाव का जीवन जी रहे सुदामा की याचना के बगैर ही श्रीकृष्ण ने उनका उद्धार करते हुए मित्रता का धर्म निभाया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा पुराण में सभी ग्रंथों का सार है। इस ग्रंथ में भगवान की सभी लीलाओं का वर्णन किया गया है।
मुख्य यजमान मोहनलाल शांति बाई एवं टावरी परिवार महासमुंद अत्यधिक संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे |
