प्रमोद दुबे
महासमुंद :- नगर पंचायत तुमगांव की नगर कुलदेवी मनोकामना पूर्ण देवी माँ शीतला मंदिर परिसर में नव विकास शीतला सेवा समिति व नगर वासियों की बैठक हुई। जिसमे आगामी चैत्र नवरात्र पर्व की तैयारी को लेकर सभी उपस्थित समिति व नगरवासियों द्वारा चर्चा कर नवरात्र की तैयारी को लेकर अनेक प्रस्ताव सर्व सहमति से लिए गए जिसमे नवरात्र में खर्च बजट आवक जावक और किस प्रकार नवरात्र पर्व को और भी भव्यता पूर्वक किया जाए जैसे अनेक विषयों पर चर्चा किया गया। मंदिर परिसर का रंग पेंट सफाई कार्य, लाइट साउंड सिस्टम, पूजा सामग्री की व्यवस्था, मनोकामना ज्योति प्रज्वलित करने के लिए रसीद का वितरण तथा किस प्रकार शीतला मंदिर परिसर और भी अनेक विकास कार्य कराया जाए जैसे अनेक विषयों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया गया। इस अवसर पर नव विकास शीतला सेवा समिति के पदाधिकारी नगरवासी आदि उपस्थित थे।
