प्रमोद दुबे
महासमुंद :- स्थानीय शा बृजराज अंग्रेजी माध्यम उच्च प्राथमिक शाला में विगत दिनों पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हेमेन्द्र आचार्य प्राचार्य के मुख्य आतिथ्य एवं उपप्रचार्य चमन चंद्राकर, सुरेन्द्र चंद्राकर संकुल समन्वयक के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का प्रारंभ माता सरस्वति के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन के पश्चात अतिथि स्वागत से किया गया। शाला में होने वाली विभिन्न गतिविधियां जैसे निबंध लेखन, विज्ञान, गणित, अंग्रेजी विषय पर आधारित मॉडल आदि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रमाण पत्र एवं मेमेन्टो प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। वर्ष भर छात्रों का शैक्षिक, समाजिक सहभागिता, सहयोग, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता के प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न वर्गों में अवार्ड भी दिया गया। जिससे छात्रों को और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन मिले तथा अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने। शाला का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार स्टुडेट ऑफ द ईयर अवार्ड कक्षा 7 के छात्रा तृप्ती साहू को, एकेडमिक स्टार के लिए चैतन्य ध्रुव कक्षा 8 एवं पल्लवी साह कक्षा 6,सोसल बटरफ्लाई अवार्ड आस्थारानी साहू कक्षा 8 को प्रदान किया गया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने छात्रों को शुभकामना देते हुए अनुसाशित जीवन के लाभ बताए निरंतर आगे बढ़ते रहने की कामना की। संचालन शिक्षक नरेश साहू तथा आभार प्रदर्शन शिक्षिका सोनल साहू ने किया। कार्यक्रम में शाला के शिक्षिका जमुना साहू, स्वाति चंद्राकर उपस्थित रहीं।
