48 घण्टे मे सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी।
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़/एमसीबी :- जिले की झगराखांड पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को हत्या होने के महज 48 घंटो में सुलझा लिया है।दरअसल पूरा मामला जमीन से उपजे विवाद को लेकर था,जहां आरोपी भतीजे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने चाचा की हत्या कर दी। उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी अर्जुन पनिका पिता स्व.रामलाल पनिका उम्र 57 वर्ष जाति पनिका निवासी नारायणपुर (सरईझोथा) थाना झगराखांड जिला एमसीबी (छ.ग.) के द्वारा दिनांक 27.03.2024 को रिपोर्टदर्ज कराई गई कि सुबह करीब 7:00 बजे राम मनोहर का मूक बधिर लडका उसे ईशारा कर अपने पिता के बाडी में पड़े होने का संकेत दिया,तब वह मौके पर सुखदेव पनिका, कृष्णा पनिका, बलदेव पनिका एवं चौकीदार सतनारायण को साथ ले जाकर देखा तो राम मनोहर मृत हालत में जमीन पर पड़ा था। पेट,सीना में एवं गाल मे खरौच का निशान दिख रहा था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग कं. 11/2024 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच पंचनामा मे लिया गया तथा मृतक राम मनोहर आ. स्व. हीरालाल उम्र 60 वर्ष जाति पनिका निवासी नारायणपुर (सरईझोथा) थाना झगराखांड के शव का पी.एम. कराया गया।
डाक्टर के द्वारा अपने शॉर्ट पी.एम. रिपोर्ट में मृतक की मौत हत्यात्मक प्रकृति का होना लेख किये जाने पर थाना झगराखांड में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध दिनांक 28.03.2024 को अपराध क्रमांक 32 / 2024 धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया तथा पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह के मार्ग निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगांवकर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ए .टोप्पो के निर्देशन पर गवाहो का कथन लिया गया।अपराध विवेचना के दौरान आरोपी राज कुमार पिता प्रेमलाल जाति पनिका उम्र 33 वर्ष एवं श्रीमती बाबी पति राज कुमार उम्र 31वर्ष निवासी नारायणपुर (सरईझोथा) थाना झगराखांड के विरूद्ध अपराध घटित करना सिद्ध पाया गया। पूछताछ पर जंगल की शासकीय जमीन के बंटवारा से अपने चाचा (मृतक राम मनोहर) से नाखुश होकर एवं बार बार झगडा विवाद करते रहने के रंजीशवश आरोपी राजकुमार ने अपनी पत्नी बाबी के साथ मिलकर दिनांक 26.03.2024 को रात करीब 8:00 बजे डण्डा,हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट कर अंदरूनी चोट पहुंचाकर हत्या करना स्वीकार किया तथा आरोपी राज कुमार पिता प्रेमलाल जाति पनिका उम्र 33 वर्ष एवं श्रीमती बाबी पति राज कुमार उम्र 31वर्ष निवासी नारायणपुर (सरईझोथा) थाना झगराखांड को दिनांक 29.03.2024 शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी सुनील तिवारी, चौकी प्रभारी सउनि.डी.पी.रवि,आर.अनिल दुबे, आर.बाबूलाल सायतोडे, म.आर.इसिता श्रीवास्तव सक्रिय रहे।
