सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़/एमसीबी :- भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पाण्डे काआगमन एम सी बी जिला मे हुआ, जहां मनेन्द्रगढ़ विधान सभा के शक्ति केंद्र मे नुक्क्ड़ सभा का आयोजन किया गया, जिसमे स्थानीय विधायक व स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश मे आप लोगो ने सरकार बनाने मे सहयोग किया है उसी तरह केंद्र मे भी आज डबल इंजन के सरकार की आवश्य्कता है, जिससे विकास मे गति आयेगी और क्षेत्र का भरपुर् विकास होगा।

वहीं कोरबा लोक सभा की प्रत्याशी सुश्री सरोज पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की सरकार द्वारा चुनाव से पूर्व किये वादे मे महतारी बंदन योजना को लेकर घोषणा की गई थी कि महिलाओ के खाते मे प्रत्येक माह 1000 हजार रुपए अंतरित किया जायेगा,जो प्रदेश की 70 लाख महिलाओ के खाते मे अंतरित कर मोदी की गारंटी को पूरा किया गया,जिससे आज महिलाओ के चेहरे पर मुस्कान दिख रही है।

वहीं कोरबा लोकसभा क्षेत्र के लोगों ने ऐसे सांसद को देखा है जिसने चुनाव जीतने के बाद कभी क्षेत्र की ओर मुड़कर झांका तक नहीं,आज जब हम गांव-गांव पहुंच रहे हैं तो जनता स्वयं कांग्रेस सांसद को कार्यकाल के दौरान लापता होना बता रही है,साथ ही उन्होंने विकास कार्य करना तो दूर क्षेत्र की जनता का सुख दुख भी नहीं बांटा और हमेशा केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रहित में लिए गए फैसले का सदन में विरोध करती रहीं।केंद्र की मोदी सरकार धारा 370 हटाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के माध्यम से निरंतर आवाज उठाती रही,भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे धारा 370 पर बड़ा फैसला लेकर उसे हटा दिया और देश को एक नया मुकाम हासिल हुआ।

सरोज पांडेय ने कहा कि मै इसी आशा और विस्वास के साथ आप लोगो के पास आई हूं,जिस तरह से आप लोगो ने प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनाने मे सहयोग किया है उसी तरह केंद्र मे मोदी सरकार अर्थात डबल इंजन की सरकार की आवश्य्कता है,जिसके प्रतिनिधि के रूप मे आप लोगो के समक्ष उपस्थित हुई हूं।उक्त नुक्क्ड़ सभा मे भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी ,पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चम्पा देवी पावले, जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंग राणा,मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता, महामंत्री मृत्युंजय मुखर्जी, संतोष गुप्ता,नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत झगराखांड उमेश जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष सौरव गुप्ता ,सोशल मीडिया संयोजक दीपक कुमार देवांगन, बूथ अध्यक्ष प्रहलाद कुमार,पूर्व एल्डरमेन देवनारायण सिंह,युवा मोर्चा मंत्री शुभम् सिंह,किसान मोर्चा जिला महामंत्री सुनिल मिश्रा,कोषाध्यक्ष भानु घोष और साथ ही हसदेव मण्डल में निवासरत भाजपा सदस्य/कार्यकर्ता/पदाधिकारी/जनप्रतिनिधि गण और आम नागरिक उपस्थित रहे।
