क्षेत्रीय संगठन मंत्री कार्यकर्ताओ से होंगे रूबरू।
लोकसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा।
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़/एमसीबी :- भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमपाल व प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय एक दिवसीय दौरे पर एमसीबी जिले में रहेंगे।वे दिनांक 29 मार्च शुक्रवार को राजधानी से दोपहर 1 बजे हेलिकाप्टर से मनेन्द्रगढ़ जिला मुख्यालय के लिए उड़ान भरेंगे तथा उनका आगमन 2 बजे दोपहर आमाखेरवा मैदान मे होगा, इसके तत्पश्चात वे कार से मनेंद्रगढ़ स्थित विमल श्री छवि गृह पहुंचेंगे, जहां प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ -साथ पार्टी के कार्यकर्ताओ से रूबरू होंगे तथा आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे।बैठक मे प्रदेश के प्रमुख दिग्गज नेताओं के साथ कोरबा लोक सभा की प्रत्याशी सुश्री सरोज पाण्डेय ,लोकसभा कलस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल, सह कलस्टर प्रभारी रामसेवक पैकरा, लोकसभा प्रभारी व विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक , लोकसभा संयोजक व पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाड़े, सह संयोजक मनोज शर्मा, छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री व मनेन्द्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ,पूर्व केंद्रीय मंत्री व विधायक श्रीमती रेणुका सिंग,जिला प्रभारी श्रीमती उधेश्वरी पैकरा मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची सहित एमसीबी , कोरिया, कोरबा व जीपीएम जिला के जिलाध्यक्ष , लोकसभा प्रबंध समिति, लोक सभा कोर ग्रुप, सभी विधान सभा चुनाव प्रबंध समिति ,जिला कोर ग्रुप , मंडल अध्यक्ष , जन प्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्य कर्तागण उपस्थित होंगे।बैठक पश्चात एक दिवसीय दौरे पर आए नेतागण शाम 4 बजे आमाखेरवा हेलीपेड के लिए रवाना हो राजधानी रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे।उक्ताशय की जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता ने दी।
