तस्करी में प्रयुक्त एक नग मोटरसायकल भी जप्त।
सुरेन्द्र मिनोचा
बैकुंठपुर/कोरिया :- जिले की पटना पुलिस ने दो लोगों को अंग्रेज़ी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।विदित हो कि पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा जिले में अवैध कारोबार जैसे जुआ, सट्टा, शराब, कबाड़ पर अंकुश लगाकर निरंतर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में दिनांक 23.03.2024 को थाना पटना की एक टीम कार्यवाही हेतु पेट्रोलिंग पर निकली थी।जैसे ही उक्त टीम SECL अस्पताल पण्डोपारा के पास पहुंची तो मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बड़सरा कुम्हारपारा निवासी बसंत चक्रधारी अपने मोटरसायकल में एक प्लास्टिक के झोले में अंग्रेजी शराब रखकर पीछे बैठा है और सुबेलाल नामक व्यक्ति मोटर सायकल चला रहा है।
उक्त सूचना से थाना प्रभारी पटना द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया को अवगत कराया गया। जिस पर एसपी कोरिया ने आरोपीगण की पतासाजी कर उन्हें तत्काल पकड़ने हेतु निर्देशित किया।
एस पी कोरिया के निर्देश पर उक्त टीम मुखबिर के बताये स्थान पर तत्काल रवाना हुई, जिसके पश्चात पुनः जानकारी मिली कि वे दोनों अभी सोरगा की तरफ गये हैं एवं पण्डोबस्ती रोड पण्डोपारा से अपने घर ग्राम बड़सरा की ओर जाने वाले हैं।
मुखबिर के बताये अनुसार उक्त टीम मौके पर पहुंची एवं वहां घेराबंदी हेतु ऐंबुस लगाया गया। कुछ ही देर बाद बताये अनुसार एक मोटरसायकल आती हुई दिखायी दी, उक्त बाईक पर दो व्यक्ति बैठे थे, पीछे बैठे व्यक्ति के पास एक सफ़ेद प्लास्टिक झोले में कुछ रखा था। जिन्हे रोककर उनका नाम पता पूछा गया एवं झोले को चेक किया गया। जिस पर उनके द्वारा अपना नाम बसंत चक्रधारी पिता शोभाराम उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम बड़सरा कुम्हारपारा तथा मोटरसायकल चालक का नाम सुबेलाल पिता शुकुल उम्र 23 वर्ष निवासी बड़सरा पतेरापारा थाना भैयाथान जिला सूरजपुर (छ०ग०) बताया गया। सफ़ेद रंग के झोले की तलाशी ली गई, तलाशी में 50 नग Jammu Special Whisky 180 ml कुल अंग्रेजी शराब की मात्रा 9 लीटर एवं तस्करी में प्रयुक्त एक नग मोटरसायल को जप्त किया गया है।
अभियुक्तगण का उक्त कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत पाए जाने पर थाना पटना में अपराध क्र .91/2024 पंजीबद्ध कर आरोपीगण को दिनांक 23/03/2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्याययिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में स.उ.नि. लवांग सिंह, आ. मनोज मिंज, आ. सुरेंद्र भगत का सराहनीय योगदान रहा।
