ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन पखांजुर ने संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड सत्यबान बैद्य एवं महासचिव काम. शंकर घोष की उपस्थिति में वर्तमान चल रहे किसान आंदोलन के विषय पर ऑनलाइन केे माध्यम से परिचर्चा हुआ।

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–(11.4.21)*

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन पखांजुर ने संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड सत्यबान बैद्य एवं महासचिव काम. शंकर घोष की उपस्थिति में वर्तमान चल रहे किसान आंदोलन के विषय पर ऑनलाइन केे माध्यम से परिचर्चा हुआ।
पखांजुर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन  पखांजुर ने संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड सत्यबान बैद्य एवं महासचिव काम. शंकर घोष की उपस्थिति में वर्तमान चल रहे किसान आंदोलन के विषय पर ऑनलाइन केे माध्यम से परिचर्चा  हुआ।
इस मौके पर कॉम. शंकर घोष ने कहा है अपने देश की यह एक ऎतिहासिक आंदोलन है, अब तक देश मे हुई समस्त आंदोलन सीधे तौर पर सरकार के खिलाफ होता हुआ आया हैं, परन्तु यह आन्दोलन सरकार के खिलाफ के साथ साथ कॉर्पोरेट के विरुद्ध भी किया जा रहा है, क्योकि जो व्यवस्था इन किसान बिलो में लाया गया हैं वह पूर्णतः किसान एवं जनता के विरुद्ध में तथा कारपोरेट घराने के पक्ष में लाया गया, इस बिल में न्यूनतम समर्थन मूल्य में सरकार द्वारा खरीदी करने की व्यबस्था को पूर्णतः खतम कर देगा, और इस व्यवस्था में कॉरपोरेटो को मन मर्जी खरीदी बिक्री कर अत्यधिक मुनाफा लेने की पूरी छूट दी जायगी, अनुबंध खेतो में किसान स्वयं अपने ही खेतो में कॉर्पोरेटो के बंधुआ मजदूरों में तब्दीली हो जायेगी। पहले अत्यधिक फसलो का संग्रह कर रखना और अधिक कीमतों पर् बेचना यह कालाबाजारी एवं अपराध था, परन्तु इसी नियम को इस बिल में यह ना अपराध होगा और ना ही कालाबाजारी माना जायेगा। सम्पूर्ण रूप से किसान एवं जनता को बेतहासा लूटने की सम्पूर्ण अधिकार दिया गया है।छत्तीसगढ़ की राज्य कमेटी सन्युक्त संयोजक आत्मरण साहू ,पथिक अधिकारी, राज्य संयोजक सदस्य महेश मंडल, चंचल हालदार ,अनिमेष विश्वास ,अजित मिस्त्री ,लेखराम आदि को राज्य में संगठन विस्तार करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया गया।