सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ/एमसीबी :- “हास्य का बहुत अधिक प्रभाव दिल पर पड़ता है, हास्य से फेफड़ों में तेजी से ऑक्सीजन और हीमोग्लोबिन का मिलन होता है। यह केवल शरीर की ही नहीं, यह मन की गांठे भी खोल देता है।- हास्य की इसी पृष्ठभूमि पर होली की पूर्व संध्या पर -“यारों नीलाम करो खुशी” कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं वैचारिक विचार मंच के लिए गठित-” हिंदी साहित्य भारती ” की जिला इकाई के द्वारा किया जा रहा है ।कार्यक्रम के संयोजक सतीश उपाध्याय ने बताया कि “यारों नीलाम करो खुशी” कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक राजेश कुमार जैन करेंगे एवं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट एवं वरिष्ठ व्यंग्यकार जगदीश पाठक उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में कोहिनूर सम्मान से सम्मानित मंजुला कौरव, विजय नर्सरी इंग्लिश मीडियम स्कूल से गायक उपकार शर्मा, नंदिनी एवं नगर के प्रमुख साहित्यकार भी उपस्थित रहेंगे ।हंसी खुशी और उल्लास के पर्व होली की पूर्व संध्या पर आयोजित इस संपूर्ण कार्यक्रम में आमंत्रित वक्ताओं एवं साहित्यकारों द्वारा -“होली पर्व आज के संदर्भ में “विचार एवं उनकी उत्कृष्ट हास्य रचनाओं की प्रस्तुति दी जायेगी।कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक ने कहा कि हंसी मन की गांठे खोल देती है।हंसने मुस्कुराने में कोई बहुत बड़ी कठिनाई नहीं है ,यह तो आपके जीवन का एक हिस्सा है। आवश्यकता है बस इसे अपनाने की एवं जीवन का एक हिस्सा बनाने की। “यारों नीलाम करो खुशी “कार्यक्रम हिंदी साहित्य भारती के जिला संयोजक एवं वरिष्ठ साहित्यकार सतीश उपाध्याय के निवास में 24 मार्च को सायं रखा गया है। श्री उपाध्याय ने कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक सद्भाव एवं समरसता बनाने की दिशा में एक लघु प्रयास है।
होली की पूर्व संध्या पर -“हिंदी साहित्य भारती “का विशेष कार्यक्रम “यारों नीलाम करो खुशी” का आयोजन।
