रायपुर :- कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर में होली पर्व के पूर्व छात्रों द्वारा “रंगोउत्सव” का आयोजन किया गया | इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ नरेंद्र त्रिपाठी प्रभारी कुलसचिव, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रहें | इस अवसर पर छात्रों ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया | मुख्य अतिथि डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि होली रंगों का एवं खुशियों का त्यौहार है, इस अवसर पर हेलो की गलतियों को माफ करके सभी के साथ खुशी मनानी चाहिए, रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई देना चाहिए और मुंह मीठा करवाना चाहिए यह भारतीय संस्कृति का एक पारंपरिक त्यौहार है | कार्यक्रम का मंच संचालन अवंतिका श्रीवास्तव एवं तान्या देवांगन ने किया |
इस अवसर पर जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राजेंद्र मोहंती, पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो पंकज नयन पांडेय, विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ आशुतोष मंडावी, समाज कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नृपेन्द्र शर्मा सहित समस्त अतिथि प्राध्यापक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे |
