गजानंद कश्यप देवभोग
देवभोग :- गरियाबंद वन विभाग में पदस्थ वनपाल की आज से 13 वर्ष पूर्व दर्रीपारा तहसील गरियाबंद में कई हथियार बंद नक्सलियों द्वारा पुलिस को मुखबिर की शंका में गोली मार कर निर्मम हत्या किया गया था । जिसे छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग के द्वारा शहीद मान्य किया गया है जिनकी याद में वनमंडलाधिकारी कार्यालय गरियाबंद में शहीद स्मारक बना कर उक्त शहीद तिथि को शहीद दिवस के रूप मे मानते है ।

इसी कड़ी में शहीद मधुसुदन पाटील जी को श्रद्धांजलि के रूप मे शास. बालक कमार आश्रम स्कूल के बच्चो को फल एवम वन विभाग मे शहीद दिवस में शामिल लोगो को फल भेट किया गया,इस दिवस पर शहीद मधुसुदन पाटिल जी की पत्नी श्रीमती संगीता पाटील एवम पुत्र पंकज पाटील सहित वन विभाग के आला अधिकारी कर्मचारी / सहित श्रद्धांजली अर्पित किया गया ।
