झूठी अफवाहें फैलाने वालों पर कार्यवाही हो–
——————————————————–
नाजुक दौर हैं मजाक न करें सभी के लिए मंगलकामनाये करें-
———————————————————
नवापारा राजिम -कोरोना के भय से पूरा संसार सिमटकर घरों में कैद है और अपने और परिवार की सलामती की दुआ कर रहे है सोचकर भी रूह कांप जाता हैं इसके परिणाम से दिन भर मन में अनजान अनहोनी की घटना और दूर रह रहे रिश्तेदारों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेना और उन्हें सुरक्षा के उपाय बताना इसी तरह जीवन यापन हम सभी कर रहे है एकदूसरे को सांत्वना देना उनका हिम्मत बढ़ाना ये मानवता हैं, और समय बहुत नाजुक हैं चाहकर भी हम संक्रमित व्यक्ति के पास नही जा सकते पर दूर रहकर भी एकदूसरे को अच्छे एहसासों से स्पर्श कर सकते है सकारात्मक सोच देकर मीठी वाणी बोलकर उनका इम्युनिटी पावर बढ़ा सकते है जो की वर्तमान दौर में अति आवश्यक है क्योंकि हम एक ही परिवार समाज और देश के एक अंग हैं ये समय किसी से बैर और द्वेष का नही है आपसी सामंजस्य और सहयोग का है ताकी किसी का मनोबल न गिरे और संक्रमण से लड़ने की क्षमता मिले अपनो के अपनेपन और मित्रो की बातों में बहुत असर होता हैं दो शब्दों में ही बहुत जादू होता हैं गंभीर व्यक्ति भी
उठकर बैठ जाते है जहाँ उन्हें ये बताया जाता हैं हम है आपके साथ चिंता मत करना इतना ही बहुत है नीरस व्यक्ति में उत्साह भरने के लिए
हमारे आसपास कुछ ऐसे भी लोग है जिन्हें इस महामारी के गंभीरता का या तो अंदाजा नही या इसे मजाक में ले रहे हैं मित्रो ये मजाक का वक्त नही जरा सोचिए आपके इस मजाक से किसी की जान पर न बन आये कुछ लोग मोबाईल ग्रुप में टाइम पास करने या झूठी सांत्वना देने के लिए संक्रमित व्यक्ति के बारे जो ठीक है उसके बारे में बिना सही जानकारी लिए उनके गंभीर होने या नही होने का मैसेज कर देते हैं अपने आसपास के लोगो को फोन कर बता देते हैं अमुक व्यक्ति कोरोना से निपट गया कह देते हैं सोचो जो कम बीमार हैं और ठीक है भले ही संक्रमित हैं उनके परिवार पर क्या बीतेगी सुनकर या जानकर उस मरीज की क्या क्या दशा होगी कल्पना कीजिये आप अपने बारे में अगर आपके साथ वही हादसा हो किसी के स्वास्थ्य के बारे में झूठी खबर कृपया न फैलाये और जो न मानें उस पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिये समय की नज़ाकत को समझिये किसी की हंसी को गम में बदलने का प्रयास न करें मेरी यही गुजारिश हैं झूठी अफवाहें न फैलाये मदद करे मरीजों के परिवार की ।।
———————————————————-
