महासमुंद :- लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान प्राप्त ऑनलाइन शिकायतों का निराकरण सी विजिल सॉफ्टवेयर के माध्यम से करने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से आंशिक संशोधन करते हुए अधिकारी कर्मचारियों को नियुक्त किया है। अधिकारी कर्मचारियों की दो पालियों में ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक करण सिंह प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी तथा प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक सुश्री दीक्षा पांडे ब्लॉक एनआरएम एक्सपर्ट जनपद पंचायत एवं श्री राहुल चंद्राकर डाटा एंट्री ऑपरेटर जनपद पंचायत की ड्यूटी लगाई गई है।
