भगवान और गुरु के पास कम बोलना चाहिए : पं. हिमांशु कृष्ण भारद्वाज।

भागवत सुनने उमड़ रही लोगों की भीड़।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद :- स्थानीय मिनी स्टेडियम में आयोजित भव्य श्रीमद भागवत कथा के पांचवे दिवस कथावाचक पं. हिमांशु कृष्ण भारद्वाज द्वारा कृष्ण के बाल लीलाओं एवं विविध कथाओं के माध्यम से श्रद्धालु भक्त जनों को झूमने एवं भगवत भक्ति में डूबने में मजबूर कर दिया। उन्होंने श्री कृष्ण के बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। साथ ही पुतना वध, गौ संवर्धन, माखन चोरी, धरती पूजन के साथ गिरिराज धारण कथा का श्रवण कराते हुये कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन धारण कर पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया।

पत्रकार अमित हिशीकर एवं पुष्पा साहू ने देवकी वासुदेव के भूमिका में सबको भाव विभोर कर दिया। कथा के पांचवे दिन भक्त जनों को संबोधित करते हुये कहा कि भगवान और गुरु के पास कम बोलना चाहिये क्योंकि गुरु और गोविन्द दोनों ही हमारे मन की बातों को जानते हैं इसीलिये भगवान को चितचोर भी कहा जाता है। महाराज जी के द्वारा जीवन दर्शन का पाठ पढ़ाते हुये कहा कि जो तुम्हारे पास विद्यमान है उसका समय के साथ उपयोग करना चाहिये क्योंकि मरने के बाद हम कुछ नहीं ले जा सकते। जब हम भगवान के समीप जाते हैं तो हमारे सारे बंधन टूट जाते हैं, जिस तरह कृष्ण के निकट आने से देवकी वासुदेव व कारागाह का बंधन भी टूट गया था। उन्होंने कहा कि हमें सदैव भगवत भक्ति के साथ सत्कर्म का यह प्रशस्त करना चाहिये। इस अवसर पर आयोजन के मुख्य संयोजक योगेश्वर राजू सिन्हा, प्रिया सिन्हा, मुख्य यजमान सुशील शर्मा डॉ, मंजू शर्मा सहित सह यजमान लक्ष्मीकांत मीना पाणिग्राही आनंद साहू, मीना साहू, पत्रकार कुबेर प्रकाश मीना गोस्वामी, रोमान्तक गिरि रोशनी गोस्वामी, संजय गिरि संगीता शेखर गिर सुप्रिया गोस्वामी, आनंद गिरि नीति गोस्वामी, सागर गिरि, दीपाली गोस्वामी, मनीष शर्मा, शुभ्रा शुभ्रा शर्मा, सुरेश सुमन चंद्राकर, वेद देवांगन, नितेश सिन्हा, रमेश पटवा, विपिन बिहारी महंती, ज्ञान सिंह सत्यभामा चंदेल, जगदीश शकुन्तला साहू, अजय आनंद, कुलदीप सिंह, महेन्द्र माधवी सिक्का, यशोदा परमेश्वर यादव उपस्थित थे।

आयोजन समिति की ओर से अग्रज शर्मा, आनंद गिरि, राज श्री ठाकुर, संदीप दीवान ने बताया कि पं हिमांशु कृष्ण महाराज जी के अमृत वाणी सुनने दूर दूर से श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। प्रतिदिन पूरा पंडाल खचाखच भररहा है। कथा के चतुर्थ दिवस मौसम खराब होने के बाद भी हजारों श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया और श्री कृष्ण जन्म के आनंद में डूबते नजर आये। इस अवसर पर प्रमुख रुप से बेमेतरा के पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, ईश्वर शर्मा, नन्दू राम सिन्हा, चुम्पेश्वरी सिन्हा, टेकराम सेन चमक, कुंजू सिन्हा, दानेश्वर सिन्हा, मनोहर सिंह, राजपूत, हनीश बग्गाए नीलम सपरिवार रायपुर, मीना गुप्ता, दुर्गेश नदिनी चंद्राकर, मनोज साहू, सरोजनी साव, दक्षा जोशी, विमला गोंडाने, प्रियांशु चंद्राकर सहित हजारों कीसंक्या में भक्त जन अस्थित होकर श्रीमद भागवत कथा का रसपान कर रहे हैं।