बैलगाडी में निकला जब युवा सरपंच का बारात, बाराती बनकर MLA जनक ध्रुव भी बैलगाडी पहुचें, बैलगाड़ी में बाराती को देखने लोगों की भीड़ ।

गरियाबंद – इन दिनों शादी विवाह का दौर जारी है ऐेसे में गरियाबंद जिले के एक युवा सरपंच अपना बारात बैलगाड़ी में सवार होकर पहुुचे और बाराती बना बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के MLA जनक ध्रुव तो बारातियों का उत्साह और दोगुना हो गया मिली जानकारी के अनुसार गंगईपुरी से कोकड़ी बारात के लिए बैलगाडी लेकर पहुंचे ग्राम पंचायत कस के युवा सरपंच रविन्द्र कुमार ध्रुव का बारात आज बुधवार को कोकडी के लिए रवाना हुआ तो सरपंच ने लग्जरी वाहनों को छोड़कर अपने पुराने रिवाज के अनुसार बैलगाडी से बारात निकाला दुल्हा बैलगाडी में सवार था और उनके बाराती बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव भी उनके साथ बैलगाडी में सवार होकर पहुचे ।

लगभग पांच किलोमीटर तक जब बैलगाडी में बारात निकाला तो सब की नजर बारात पर टिक गई और इस आधुनिकता के दौर में चकाचौंध मंहगी लग्जरी वाहनों को छोडकर सरपंच ने जो बैलगाडी में बारात निकाल कर मिसाल कायम किया उसका क्षेत्र के लोगो के द्वारा जमकर प्रंशंसा किया जा रहा है।