नशीली दवाओं के साथ सगे भाई रंगे हाथों गिरफ्तार।

NDPS Act के तहत कोरिया पुलिस की कार्यवाही।

नशीली दवाओं के खिलाफ कोरिया पुलिस की सतत कार्यवाही जारी।

सुरेन्द्र मिनोचा

बैकुंठपुर/कोरिया :- जिले की पटना पुलिस ने दो सगे भाइयों को नशीले इंजेक्शन व दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया है।विदित हो कि कोरिया पुलिस द्वारा नशीली दवाओं के खिलाफ सतत कार्यवाही की जा रही है।इसी तारतम्य में दिनांक 18 मार्च 2024 की रात्रि करीब 08:00 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम छिंदिया के नहर पुल के पास दो सगे भाइयों के द्वारा नशीली दवाओं,इंजेक्शन की बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश की तलाश की जा रही है।उक्त सूचना से थाना प्रभारी पटना द्वारा पुलिस अधीक्षक कोरिया को अवगत कराया गया,जिस पर एसपी कोरिया द्वारा तत्काल आरोपियों को पकड़ने हेतू निर्देशित किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया के मार्गदर्शन में मुखबिर के बताये स्थान पर थाना पटना से उ. नि. नीलमणि कुजूर एवं पुलिस टीम तसदीक हेतू पहुंची।जहां पर पाया गया कि संतोष सिंह पिता बेचू राम एवं शिव बरत पिता बेचू राम अवैध नशीली दवाईयों की बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे है। जैसे ही पुलिस की गाडी वहां पहुंची तो उसे देखकर आरोपीगण भागने लगे, जिसे थाना पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोचा एवं रोककर पूछताछ की साथ ही उनकी तलाशी भी ली गई।

जिस पर उनके कब्जे से 25 नग बुप्रेंनोरफीन इंजेक्शन एवं 275 नग एविल वायल कुल कीमती ₹15,225 रूपये अवैध रूप से बरामद किया गया है एवं औषधि निरीक्षक द्वारा नशीली दवाओं के इंजेक्शन का परीक्षण कराया गया। औषधि निरीक्षक के अभिमत के आधार पर अभियुक्तगण का उक्त कृत्य धारा 22(ग) NDPS एनडीपीएस एक्ट के तहत अजमानतीय अपराध होने से संतोष सिंह पिता बेचू राम, उम्र 46 वर्ष एवं शिव बरत पिता बेचू राम, उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम छिंदिया, थाना पटना, जिला कोरिया को दिनांक 19/03/2024 को विधिवत अपराध कमांक : 75/24 में गिरफ्तार कर न्याययिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उ.नि. नीलमणि कुजूर, आ. संदीप साय, आ. अमल कुजूर, आ. रामायण सिंह, आ. विवेक तिवारी, म.आ. नीलम यादव एवं सैनिक राम सिंह का सराहनीय योगदान रहा।