*खबर का हुआ खबर गंगा पोर्टल न्यूज के दखल के बाद 2 माह से ग्राम पंचायत भरूवामुडा में बंद पड़े पेयजल की समस्या हुई बहाल*
*खबर गंगापोर्टल न्यूज पर समाचार वायरल होते ही पेयजल समस्या का 5 घण्टे में ही किया गया समाधान*
*संवाददाता यामिनी चन्द्राकर खबर गंगा*
छुरा:- गरियाबंद जिले के जनपद पंचायत छुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत भरूवामुडा में विगत 2 माह से पेयजल व्यवस्था को लेकर चलाये गये समाचार के वायरल होते ही इस गम्भीर समस्या से ग्रामवासियो को निजात मिल गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत में पेयजल समस्या को लेकर समाचार वायरल होते ही भरूवामुडा पंचायत सचिव प्रवीण साहू ने तत्काल इस समस्या को गम्भीरता से लेते हुए ग्राम भरूवामुडा के दोनों बोर को तुरंत ठीक करवाया जिसके चलते गांव में उत्तपन्न पेयजल समस्या का निदान हो गया और ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है।ग्राम पंचायत भरूवामुडा के पंचायत सचिव प्रवीण साहू ने फोन पर बताया कि सोलर पंप में खराबी के चलते ग्राम के नीचे मोहल्ले में कुछ दिन से पानी की तकलीफ बनी हुई थी किंतु आज सोलर पंप का मरम्मत करवाया गया है जिससे ग्राम में पेयजल की समस्या का समाधान हो गया है।गौरतलब है कि ग्राम भरूवामुडा में पेयजल समस्या को लेकर आज ही वेब पोर्टल खबर गंगा न्यूज में प्रमुखता से चलाया गया था समाचार वायरल होने के 5 घण्टे के अंदर ही पंचायत सचिव द्वारा इस पेयजल समस्या को बहाल किया गया जिसकी जानकारी भरूवामुडा के सचिव प्रवीण साहू द्वारा फोन के माध्यम से हमारे छुरा के स्थानीय संवाददाता को दिया गया।
