वन परिक्षेत्र के गांव में हाथियों ने मचाया उत्पात

वन परिक्षेत्र के गांव में हाथियों ने मचाया उत्पात


आनंद भोई महासमुंद।पिथौरा।देर रात हाथियों का दल पिथौरा वन परिक्षेत्र में आ पंहुचा है और आसपास के गांव में विचरण कर रबी फसल को चौपट कर रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिथौरा क्षेत्र के किसनपुर गांव में देर रात हाथियों का दल आ धमका है और रबी फसल को रौंद कर नुकासान पहुंचा रहा है ।बताया जा रहा है कि ग्राम सरईटार ,फिरतु ,कटेल, में कल दोपहर हातियो के दल को दोपहर समय मे देखा गया था जो रात होते किसनपुर गांव पंहुच गया और खेत मे लगे धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है सीताराम सिन्हा के लगभग दो एकड़ खेत मे लगे धान के फसल को हातियो के दल ने ।ने रौंद कर नुकसान पंहुचाने की खबर मिल रही है ग्रामीणों द्वारा किसी अप्रिय घटना से बचने हेतु वन अमला को भी सुचित कर दिया गया है।