आने वाले समय में सभी वादे सरकार पूरा करेगी,हम हकीकत में काम करके जनता का विश्वास जीतने का प्रयास करते हैं- श्याम बिहारी जायसवाल।

सर्व आदिवासी समाज ने किया दोनों विधायकों का सम्मान।

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेंद्रगढ़/एमसीबी :- सर्व आदिवासी समाज द्वारा ग्राम चैनपुर में नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान सामारोह के दौरान जिले से काफी संख्या में सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्याम विहारी जायसवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम घोषणा कर मीडिया में सुर्खियां नहीं बटोरते बल्कि हकीकत में काम करके जनता का विश्वास जीतने का प्रयास करते हैं। आने वाले समय में सभी वादे सरकार पूरा करेगी। हर गांव की आवश्यकता अनुसार काम पूरा करने का प्रयास करेंगे। इसी तरह पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार एवं भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया और अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि चुनाव जीतने के लिए वादा नहीं किया बल्कि हकीकत को धरातल में उतारने का प्रयास किया है।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 17 महिला शक्तियों को श्रीफल शाल और प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के पारम्परिक शैला, सुआ नृत्य एवं 18 ग्रुप कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मंच का संचालन परमेश्वर सिंह मरकाम द्वारा किया गया।।

सम्मान सामारोह के अवसर पर जनपद अध्यक्ष और राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह,सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक डॉ एस एस सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेत्री उर्मिला नेताम,सर्व आदिवासी समाज मनेंद्रगढ़ ब्लाक अध्यक्ष अमोल सिंह मराबी, युवा प्रभाग ब्लाक अध्यक्ष संतोष कमरो , संतोष पोर्ते, ब्राम्हा सिंह, भुवनेश्वर पैकरा, देवन सिंह, शिवरतन मरकाम, कौशल्या सिंह, कमलेश्वरी सिंह, सुखमंती सिंह,रामप्रसाद साण्डिल, भागवत मराबी, भुपेन्द्र सिंह , सरोधन सिंह , सुजित सिंह, फिरन लकडा़, ललिता पाव ,पैनारी से कल्याण सिंह श्याम, रामलाल पोर्ते, आनन्द ओरकरा, कृष्ण सिंह, फूलमति उईके, सरपंच निमिष लकडा़, सरपंच सोनमति, सरपंच संतोषी आयम, शिवनारायण खड़गंवा, रघुवर सिंह पाव, सोहन सरपंच आरती सिंह ,कृष्णा सिंह,रामलाल सिंह जयमंगल सिंह, जनपद सदस्य, सुखनन्दन भैना, रजमनिया सरपंच आदि समाज के प्रमुख उपस्थित रहे।