बुद्ध पूर्णिमा – बौद्ध समाज विकास समिति के तत्वाधान में हुए विभिन्न कार्यक्रम 

किरंदुल – बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर किरंदुल नगर स्थित बौद्ध समाज विकास समिति के तत्वाधान में नगर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।सर्वप्रथम बौद्ध समाज विकास समिति के तत्वाधान में प्रातः काल में नगर के बस स्टैंड चौक के समीप नगरवासियों के लिए खीर वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया था । तत्पश्चात इस दौरान संध्या काल में नागार्जुन बुद्ध विहार में नन्हे नन्हे बच्चों ने कई सांस्कृतिक और धार्मिक गीतों और नृत्यों की प्रस्तुति दी । इस दौरान एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधिशासी निदेशक रबिन्द्र नारायण ,मुख्य महाप्रबंधक उत्पादन के पी सिंह ,उप महाप्रबंधक प्रमुख मानव संसाधन के एल नागवेणी ,उप महाप्रबंधक कार्मिक तनवीर जावेद ,महाप्रबंधक यांत्रिकी बी सेल्वा कुमार ,उप महाप्रबंधक सिविल बचेली परियोजना के पी बंसोड़ , आर्सेलर मित्तल कंपनी किरंदुल के महाप्रबंधक राघवेल्लू ,आर्सेलर मित्तल कंपनी किरंदुल के सीएसआर प्रमुख डॉ तेजप्रकाश का बौद्ध समाज विकास समिति के द्वारा शाल और श्रीफल से सम्मान किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधिशासी निदेशक रबिन्द्र नारायण ने अपने उदबोधन में कहा कि आज का युग बुद्ध भगवान का युग है ।हमें भगवान गौतम बुद्ध जी की सहनशीलता और उनके बताए आदर्शो का इस दौरान बौद्ध समाज विकास समिति के समस्त पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का मंच संचालन बी आर डांगे ने किया ।