बीजापुर – आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत रखते हुए 13 मार्च 2024 को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पाण्डेय की अध्यक्षता में सेक्टर आफिसर एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण में सेक्टर आफिसरों के दायित्व, ईव्हीएम मशीनों का कार्यप्रणाली, सीलिंग एवं सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रियाओं के संबंध में अवगत कराया गया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार, संयुक्त कलेक्टर कैलाश वर्मा, एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण गवेल एवं मास्टर ट्रेनर सीके रंहगडाले उपस्थित थे।
