*सकोरा अभियान के तहत प्यासे पंछियों के लिए की जलपान की व्यवस्था*

मुकेश कश्यप@कुरुद:-भीषण गर्मी को देखते नगर पंचायत सभापति मनीष साहू ने नगर के डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम गार्डन में सकोरा अभियान के तहत प्यासे पंछियों के लिए जलपान की व्यवस्था करते हुए मिट्टी के पात्रों में जल भरकर उसे उद्यान के विभिन्न जगहों में लगाया।शनिवार शाम उन्होंने समाजसेवी सन्तोष प्रजापति, मुकेश कश्यप व तुकेश साहू के साथ मिलकर इस पुण्य कार्य मे सहभागिता में प्रदान की।
अपने सन्देश में श्री साहू ने कहा कि आप सभी अपने घरों के बाहर या अन्य स्थानों पर सकोरा अभियान के तहत इस तरह से प्रयास करके बेजुबान पंछियों के लिए जल की व्यवस्था करके पुण्य के भागी बन सकते है।
