मन्द्रागोढी से सिरली के बीच की टुटे पुल को नवनिर्माण किये जाने की मांग को लेकर शिवसैनिकों ने सौंपा ज्ञापन

 

मन्द्रागोढी से सिरली के बीच की टुटे पुल को नवनिर्माण किये जाने की मांग को लेकर शिवसैनिकों ने सौंपा ज्ञापन

जांजगीर।। शिवसेना जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह गहलौत के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर बताया है कि जिले के मालखरौदा अंतर्गत ग्राम मन्द्रागोढी से सिरली जैजैपुर के बीच ग्रामीणों के आवागमन की सुविधा के लिए पूर्व में पुल का निर्माण शासन द्वारा करवाया गया था। जिसमें निर्माण एजेंसी द्वारा शासन के निर्धारित मापदंड का पालन नहीं किया गया। जिसकी वजह से पुल धंस कर टुट गया है।
जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह गहलौत ने कहा है कि टुटे पुल की वजह से अब ग्रामीणों की आवाजाही बंद हो गया है। जिससे ग्रामीणों को आवाजाही करने में लंबी दूरी तय कर सफर करना पड रहा है। पुल की नवनिर्माण किया जाना अति आवश्यक है। ग्रामीणों के हितार्थ शिवसेना यह मांग करती है कि बरसात से पहले पुल की नवनिर्माण किया जावे। तथा पूर्व निर्माण एजेंसी के गुणवत्ता विहीन कार्य की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही किया जावे।
जिसको लेकर शिवसैनिकों ने कलेक्टर महोदय से निवेदन किया है कि उक्त विषय को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए जिले के मालखरौदा अंतर्गत मन्द्रागोढी से सिरली जैजैपुर के बीच टुटे पुल की नवनिर्माण किया जावे तथा पूर्व निर्माण एजेंसी के गुणवत्ता विहीन कार्य की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से ओंकार सिंह गहलौत जिलाध्यक्ष सहित चंदन धीवर जिला महासचिव, दिलेश्वर विश्वकर्मा जिला सचिव, दिलीप साहू जिला उपाध्यक्ष, रमेश साहू जिला कार्यकारिणी व प्रभारी बलौदा, वेदप्रकाश पटेल ब्लॉक प्रभारी मालखरौदा, हीरालाल पात्रे ब्लॉक प्रभारी जैजैपुर, चैतुराम राज ब्लॉक उपाध्यक्ष नवागढ़, लक्की साहू, ओमप्रकाश यादव व अन्य शिवसैनिक शामिल हैं।उक्ताशय की जानकारी ईश्वर साहू जिला सचिव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताई।

प्रति,
*श्रीमान संवाददाा
प्रिंंंं

 

प्र््

🙏🙏भवदीय🙏🙏
*शिवसेना जिला कार्यालय जांजगीर,*
जिला- जांजगीर चाम्पा (छ.ग.)