
कोरोना गाइड लाइन को पालन कराने पखांजूर के प्रशासन की टीम बड़गांव पहुची और कोरोना के दिशा निर्देश पालन नही कर रहे है ग्रामीण और दुकानदारो से जुर्माना वसूला।इसके साथ कोरोना गाइड लाइन का पालन करने का अपील भी किया गया।कोरोना अब पखांजूर इलाका में पैर पसारता जा रहा है।जिसको देखते हुए इसके आंकड़े में लगाम लगाने के लिए प्रसाशन ने कमर कस ली है।गाइड लाइन के पालन नही करने वाले दुकानदारो से जुर्माना वसूल ने के साथ-साथ बिना डाक्टरी सलाह के सर्दी,खाशी, और बुखार की दवा नही देने के निर्देश मेडिकल दुकानदारो को दिया है।इस दौरान प्रसाशन के टीम ने बड़गांव,कापसी और पखांजूर व अलग अलग जगह से कुल 31 हज़ार 500 रुपया का जुर्माना वसूला।प्रसाशन की इस कार्यवाही के दौरन पखांजूर एसडीएम धनंजय नेताम,तहसीलदार शशि शेखर मिश्रा, पटवारी नरेंद्र धुर्व समेत राजस्व अमला शामिल रहा।तहसीलदार मिश्रा ने कहा कि कोरोना पर लगाम लगाने के लिये प्रसाशन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।लोग मास्क पहने,हाथ सैनिटाइज करे फिज़िकल डिस्टेंस का पालन करे।
