अनाथ मासूम बच्चों के लिए बनी स्पॉन्सरशिप योजना लेकिन खाते में नहीं पहुंच रही पैसे।

मुड़ागांव(कोरासी) :- केंद्र  सरकार के महत्वपूर्ण स्पॉन्सरशिप योजना जिन बच्चों के माता व पिता नहीं या दोनों नहीं ऐसे स्कूली छात्र-छात्राओं के पढ़ाई लिखाई में सहयोग देने केंद्र सरकार के द्वारा स्पॉन्सरशिप योजना बनाई गई लेकिन अभी तक बच्चों के खाते में पैसे आने शुरू नहीं हुआ कुछ बच्चों के खाते में कुछ ही महीना आया अब आना बंद हो गया हजारों बच्चों के पालकों ने महिला बाल विभाग गरियाबंद में आवेदन भी जमा किए हैंसरकार के इस योजना से अनाथ बच्चों के चेहरे में खुशियां तो झलकी लेकिन पैसे ना मिल पाने के कारण अब जितने फॉर्म भरे बच्चों के चेहरे में उदासी छाया हुआ और खाते में पैसे आने का कर रहे हैं इंतजार यह जानकारी जिले के इंडियन रेड क्रॉस संरक्षक सदस्य मनोज पटेल को हुआ तो समस्याओं से जूझ रहे अनाथ मासूम बच्चों के खाते में तत्काल पैसे डालने प्रधानमंत्री मोदी से अपील किया।