अध्यक्ष श्रीमती मोनिका साहा की उपस्थिति में पात्र हित ग्राही को नवीन राशन कार्ड प्रदाय किया गया।

विजय मजूमदार 
पखांजूर :- आज दिनांक 29 02 24 को नगर पखांजूर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 01 पीव्ही 46 में नगर पंचायत पखांजूर के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती मोनिका साहा उपस्थित रहकर पात्र हित ग्राही को नवीन राशन कार्ड प्रदाय किया। एवं उनके द्वारा कहा गया कि नगर पंचायत पखांजूर क्षेत्र के कमजोर वर्ग के पात्र हितग्राही को नवीन राशन कार्ड तत्काल प्रदाय किया जाएगा क्योंकि हमारी भाजपा सरकार की मानना है कि खाद्य सुरक्षा योजना के तहत देश के कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा ना रहे साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा द्वारा लाभार्थी कार्यक्रम के तहत बहुत सारी योजना भी चल रही है आप सभी हर एक योजना का लाभ उठाएं। किसी प्रकार कोई असुविधा होने पर नगर पंचायत पखांजूर में आकर सूचित करें ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके । इस अवसर पर नगर पंचायत पखांजूर के कर्मचारी वार्ड क्रमांक 01 के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं पात्र हितग्राही साथ साथ भाजपा पखांजूर मंडल के मीडिया प्रभारी राहुल बिस्वास जी उपस्थित रहे।