दल्लीराजहरा :- जहां पूरे प्रदेश में नशा पान को लेकर लगातार पुलिसिया कार्रवाई चल रही है वही बालोद जिले के दल्लीराजहरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी और 5000 नशीली टैबलेट के साथ दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया तीसरा आरोपी फरार है चौथा आरोपी विक्की राव का नाम संभावित बताया जा रहा है ऐसी स्थिति में आरोपियों की संख्या और लगातार बढ़ते जाएगी बरहाल 5000 नशीली टेबलेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए गए जिन्हें न्यायालय से बेल नहीं मिलने पर जेल जाना पड़ा, नगर पुलिस अधीक्षक चित्रा वर्मा ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि मुखबीर की सूचना पर अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टैबलेट दवाइया बड़ी संख्या में दो आरोपियों के पास से जप्ती किया गया है तीसरा आरोपी फरार हो गया है ,मेमोरेंडम के समय में आरोपी ने तीसरा नाम मुकेश निर्मलकर ही बताया है परंतु और चौथा आरोपी विकी राव का नाम भी बताया जा रहा है उस पर भी कार्रवाई होगी विवेचना के दौरान और जो भी नाम आएंगे वह बक्शे नहीं जाएंगे चाहे वह कितना भी प्रभावशाली हो कार्रवाई अवश्य होगी।
दल्लीराजहरा पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई नशा पान को लेकर
दल्लीराजहरा सीएसपी चित्रा वर्मा ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी उन्होंने आम जनों से अपील किया कि अवैध कार्य पूरी तरह बंद कर दें अन्यथा लगातार कार्रवाई चलती रहेगी। अवैध प्रतिबंधित नशीली दवाई की बिक्री करने वाले दो आरोपियों को राजहरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दल्लीराजहरा पुलिस ने आरोपियों से प्रतिबंधित नशीली दवाई SPAS – TRANCAN PLUS (TRAMADOL) केप्सूल 2448 नग कीमती 15912 रूपये एवं ALPRAZOLAM TABETS IP के टेबलेट 2400 नग कीमती 7440 को जप्त किया है।
