जंगल मे लकड़ी काटने के दौरान मिट्टी के नीचे मिला 3 प्राचीन मूर्तिया,ग्रामीण घर में लाकर कर रहे हैं पूजा पाठ ।

विजय मजूमदार
पखांजूर : – कांकेर जिले के पखांजूर ब्लॉक के बांदे इलाके के गांव पिव्ही नंबर 102 के निवासी गोकुल कृष्ण को जंगल से लकड़ियां इकट्ठा करने के दौरान कुछ प्राचीन काल की भगवान की मूर्तियां मिली हैं।

बतादे की पिव्ही 102 के पास मोसमटोला गांव के जंगल की नालियों में पिव्ही नंबर 102 निवासी गोकुल कृष्ण लकड़ियाँ लेने गए थे लकड़ियां ढूंढने के दौरान नाले की रेत में दबे हुए एक त्रिशूल पैर में लगा वहीँ देखा तो कुछ अजीब सा लगा तो गोकुल कृष्ण ने उस जगह को खोदा तो प्राचीन काल के समय की एक माँ लक्ष्मी की मूर्ति एक श्री गणेश की मूर्ति एक श्री कृष्ण की मूर्ति एक बजरंगबली की मूर्ति एक नाग देवता की मूर्तियों के साथ एक सिंहासन एक शंक एक त्रिशूल मिला वहीं

गोकुल कृष्ण ने मौके से सभी प्राचीन काल की मूर्तियों को अपने साथ घर पिव्ही नंबर 102 लेकर आया एवं प्राचीन काल की सभी मूर्तियों के साथ मीली सभी सामानों को पानी से अच्छे तरीके से साफ सफाई करके अपने घर में पूजा अर्चना कर रहे हैं,फिलहाल पुरातत्व विभाग से कोई अधिकारी कर्मचारी मौके पर निरीक्षण तथा जांच करने कोई नहीं पहुंचा है कि मूर्तियां कितना साल पुराना है एवं मोसमटोला गांव के नाले में यह सभी प्राचीन काल की मूर्तियां कैसे पहुंचा।