शौचालय की कमी के चलते स्कूली बच्चों में फैल रहा है इन्फेक्शन,दो स्कूली बच्ची हुए बीमारी का शिकार।

विजय मजूमदार
पखांजूर : – कांकेर जिले के पखांजूर इलाके के बैकुंठपुर शासकीय माध्यमिक शाला में शौचालय के कमी के चलते दो स्कूली बच्चे इन्फेक्शन फैलने से बीमार हो गया है,वही अभिभावकों ने स्कूल पहुंच कर शिक्षकों की लापरवाही बरतने की आरोप लगाते हुए स्कूली बच्चों को स्कूल में नहीं भेजने की बात कह रहे हैं।


सुबह से अभिभावकों ने स्कूली में बवाल खड़ा कर दिया है,बतादे की बैकुंठपुर शासकीय माध्यमिक शाला में लगभग 350 छात्र छात्रा अध्यनरत हैं वही स्कूल में छात्र छात्राओं के लिए एक ही शौचालय हैं जिसमे गंदगियों की अंबर लाग हुआ है कोई साफ सफाई का व्यवस्था नहीं हैं,अभिभावकों ने बताया कि जबतक स्कूल शौचालय नहीं बनाया जाएगा तबतक बच्चो को स्कूल नहीं भेजा जाएगा।