आदिवासी बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान हेतु कर रहे जागरूक: मनोज पटेल।

मुड़ागांव(कोरासी) :- आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र गरियाबंद जिले के ब्लॉक छुरा मुख्यालय से महज 6किलोमीटर दूरी ग्राम पंचायत जरगांव के आश्रित ग्राम कटेलपारा जहां आदिवासी कमार भूजिया जनजाति के लोग निवासरत है।वही मतदाता जागरूकता के लिए छत्तीसगढ़ शाकंभरी सेवा संस्थान के संस्थापक समाजसेवी मनोज पटेल एवं साथी आत्माराम ठाकुर पहुंचकर मतदान के लिए जागरुक करते हुए मतदान के बारे में ग्रामीणों को बताया की राष्ट्र हित मे मतदान अति आवश्यक है वहां के लोगों ने बताया वोट के लिए पोलिंग बूथ तक जाने के लिए कोई साधन नहीं होने के कारण बहुत से लोग नहीं जा पाते साधन की समस्या की जानकारी बताए इस दौरान सोराराम,श्यामलाल, राजेश, शुभऊराम ,श्याम सिंह, वीर सिंह ,परमेश्वरी, जानकी ,राजकुमारी, परमेश्वर,गिरजाबाई ,बिरजाबाई ,अमरोतीं,फूल कंवर,अनीता,सभी उपस्थित रहे मतदान के लिए साधन 18 वर्ष पूर्ण हो चुके युवक युवतियों की तत्काल नाम जोड़ने जिले के इंडियन रेड क्रॉस संरक्षक सदस्य मनोज ने शासन प्रशासन से अपील की।