*कोरोना से बचाव के लिए सभी कार्यकर्ता करें लोगो मे जनजागरूकता का संचार:आशीष शर्मा*
मुकेश कश्यप@कुरुद:-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कुरुद ब्लॉक के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वर्तमान समय मे तेजी से फैल रहे वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए आमजनों के बीच जाकर जन जागरूकता का संचार करें।
श्री शर्मा जी ने अपने सन्देश में कहा कि आज हम बेहद ही कठिन दौर में जी रहे है,सभी को संयम रहकर सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीने की आवश्यकता है।हम सभी सरकार के गाइडलाइन का पालन करें, फेस मास्क का उपयोग करें, सोशल डिस्टेंस का पालन करे,साबुन से बार-बार हांथ धोए।जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले।अनावश्यक रूप से भीड़-भाड़ वाली जगहों में जाने से बचे।सभी कार्यकर्ताओं से गुजारिश है कि इन नियमों का संचार लोगो के बीच जाकर करें।हम सभी जब मिलकर एक होकर एक दूसरे के प्रति सहभागिता प्रदान करेंगे, तभी कोरोना से मुक्ति पाई जा सकती है।
