मुड़ागांव(कोरासी) :- संकुल केन्द्र जरगांव में माध्यमिक शाला के बच्चों को कराटे प्रशिक्षण दिया जा रहा है।आत्म रक्षा के गुर बालिकाओं को विभिन्न कलात्मक तरीके से सिखाया जा रहा है। अकस्मात कहीं विपदा में पढ़ने पर इस परिस्थिति से कैसे निपटा जाए।इस पर रक्षा सुरक्षा के गुर सिखाया जा रहा है। कराटे प्रशिक्षण में शिक्षिका रामेश्वरी मांझी तथा पदमनी ध्रुव उपस्थित थे। मास्टर ट्रेनर पोखन ठाकुर है।
