पुलिस ने चलाया 10वी 12वी बोर्ड परीक्षा को लेकर जागरूकता अभियान।
सभी परीक्षार्थी निर्भीक होकर एवं बिना किसी तनाव के दे परीक्षा-बेटियां थाना प्रभारी सुरेश राठौड़ ।
कांकेर /पखांजूर :- पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर इंदिरा कल्याण एलिसेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर प्रशांत शुक्ला, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पखांजूर रवि कुमार कुजूर के निर्देशानुसार थाना प्रभारी छोटेबेठिया निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर व स्टाप द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छोटेबेठिया में स्कूली बच्चों को आगामी बोर्ड परीक्षा के संबंध में फ्री होकर पढ़ाई करने।

पढ़ाई दौरान किसी प्रकार की डिस्प्रेशन में नहीं आने और कैरीयर एवं प्रतियोगिता परीक्षा के संबंध में बताकर जागरूक किया गया साथ ही साईबर काईम से संबंधित जानकारी, ट्रेफिक नियम व महिला सुरक्षा अभिव्यक्ति एप के संबंध में जागरूक किया गया और पाम्पलेट बांटा गया। जागरूकता कार्यक्रम दौरान स्कूल के प्राचार्य जे. जे. पाल व शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे।
