बिना अनुमति एवं मेडिकल ऑफिसर की अनुपस्थिति में संचालित हो रहा था ब्लड बैंक सेंटर।

खाद्य एवम औषधि प्रशासन जिला कोरिया ने की कार्यवाही।
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़/एमसीबी :- जिले में नियम विपरीत चल रहे हैं ब्लड बैंक सेंटर पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला कोरिया की टीम के द्वारा कार्यवाही की गई है। उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य अनुज्ञापन प्राधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार व सहायक औषधि नियंत्रक के मार्गदर्शन में एम. सी. बी. में स्थित मेसर्स शोभा ब्लड सेंटर, कुशवाहा कम्प्लेक्स, जे. के. डी. रोड मनेन्द्रगढ़ (छ. ग.) को कार्यालयीन पत्र क० /V/G/28-C/15/2020-23/ 4559, नवा रायपुर दिनांक-31.07.2023 आदेश में ब्लड सेन्टर की सभी गतिविधियों को आगामी आदेश तक बंद करने हेतू पत्र जारी किया गया था।
जिसके आदेश के परिपालन में खाद्य एवम औषधि प्रशासन जिला कोरिया की टीम के द्वारा दिनाँक 03/08/2023 को ब्लड सेंटर का निरिक्षण कर मेसर्स शोभा ब्लड सेंटर को तत्काल प्रभाव से ब्लड सेंटर की सभी गतिविधियों को आगामी आदेश तक बंद कराया गया था।
दिनांक 15.02.2024 को प्राप्त शिकायत पत्र में ब्लड सेंटर का बिना अनुमति संचालन किये जाने संबंधी शिकायत विभाग को प्राप्त हुआ।


उक्त शिकायत के तारतम्य में दिनाँक 16/02/2024 को सहायक औषधि नियंत्रक, खाद्य एवम औषधि प्रशासन जिला कोरिया के निर्देशानुसार पत्र जारी कर M/S शोभा ब्लड सेंटर,कुशवाहा कॉम्पलेक्श जे.के.डी. रोड, मनेन्द्रगढ़ जिला-एम.सी.बी. छ.ग. अनुज्ञप्ति क० CG/28-C82/2022 को बिना अनुमति संचालन किये जाने के कारण तत्काल निरीक्षण कर ब्लड बैंक की सभी गतिविधियों को बन्द किये जाने हेतू निर्देशित किया गया ।
उक्त आदेश के परिपालन में दिनाँक 20/02/2024 को खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला कोरिया के औषधि निरीक्षकों की टीम के द्वारा M/S शोभा ब्लड सेंटर का निरिक्षण किया गया।
ब्लड सेंटर के निरिक्षण के दौरान राज्य अनुज्ञापन प्राधिकारी के बिना अनुमति प्राप्त किये एवं मेडिकल ऑफिसर की अनुपस्थिति में संचालन किया जाना पाया गया।
जिसे मौके पर औषधि निरीक्षकों की टीम के द्वारा, निरीक्षण रिपोर्ट, दस्तावेजों का संकलन एवं पंचनामा तैयार कर मेसर्स शोभा ब्लड सेंटर को तत्काल प्रभाव से ब्लड सेंटर की सभी गतिविधियों को राज्य अनुज्ञापन प्राधिकारी के द्वारा आगामी आदेश तक बंद कराया गया है।
भविष्य में यदि मेसर्स शोभा ब्लड सेंटर के द्वारा बिना अनुमति के ब्लड सेंटर का संचालन किया जाना पाया जायेगा तो नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही किया जायेगा।