गुंडरदेही :- भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर शक्ति वंदन कार्यक्रम के बालोद जिला संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री देवेंद्र जायसवाल के मार्गदर्शन में गुंडरदेही में ब्लॉक स्तरीय शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से ज़िला भाजपा महामंत्री किशोरी साहू ,जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर, संध्या भरद्वज ,मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी,टीनेश्वर बघेल ,जनपद सदस्य निर्मल हेमंत साहू ,मंडल महामंत्री सौरभ चोपड़ा, पवन सोनबरसा ,कमलेश पांडेय, टूमन साहू,दयाराम सिन्हा, प्रशांत भरद्वज, मुकेश साहूआदि शामिल हुए।

इस दौरान किशोरी साहू ने कहा कि यदि एक महिला आत्मनिर्भर होती है तो समाज सशक्त होगा। जिस समाज में महिला सशक्त होती है, समाज निश्चित ही आगे बढ़ सकता है। जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रत्येक स्तर पर प्रयास करेगी ताकि उनकी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन का कार्य सुनिश्चित रहे। महिला स्वसहायता समूहों के माध्यम से अब माताएं लखपती दीदी बन रही है और स्वाभिमान के साथ समाज में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। इस दौरान ब्लॉक के विभिन्न स्वसहायता समूहों के लगभग 500 से अधिक महिलाएं उपस्थित रहीं।
