खाद के दामों में बढ़ोत्तरी किसानों की रीढ़ तोड़ने वाली कदम है:- तेजराम विद्रोही*

*खाद के दामों में बढ़ोत्तरी किसानों की रीढ़ तोड़ने वाली कदम है:- तेजराम विद्रोही*

इफको कंपनी द्वारा खाद के दामों में बढ़ोत्तरी का निंदा करते हुए अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के सचिव तेजराम विद्रोही ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि केंद्र सरकार के किसान हितैषी होने के दावे लगातार झूठे साबित हो रहे है। किसान लंबे समय से फसलों के उचित दामों और बढ़ रहे खर्चे के मामलों पर संघर्ष करते आ रहे है। किसान इस समय मे दोगुनी मार झेल रहे है। एक तो तय किये एमएसपी पर खरीदी नहीं होती, दूसरा खेती पर लागत इतनी बढ़ रही है कि वह फसल के मिलने वाली मूल्य से भी अधिक हो जाती है। हाल ही में इफको द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार डीएपी खाद की बोरी अब ₹ 1200 की जगह 1900 ₹ में मिलेगी। इसी तरह अन्य उत्पादों के दाम भी बढ़ाये गए हैं। यह प्रत्यक्ष रूप से किसानों पर हमला है जहां किसानों को महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ेगी। सरकार के इस कदम की हम कड़ी निंदा व विरोध करते है। आने वाले समय मे किसान कॉरपोरेट परस्त व किसान कृषि और आम उपभोक्ता विरोधी तीन कानूनो को रद्द करवाने व एमएसपी में ख़रीदी की कानूनी गारण्टी की मांग के साथ साथ किसानों रीढ़ तोड़ने वाली हमलावर नीतियों के खिलाफ जोर से लड़ेंगे।