श्री शारदा इंग्लिश मीडियम स्कूल चरवाही में वार्षिकोत्सव समारोह संपन्न।

सुरेन्द्र मिनोचा
केल्हारी:- एम सी बी जिले के सुदूर वनांचल केल्हारी क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री शारदा इंग्लिश मीडियम स्कूल चरवाही में गुरुवार, 15फरवरी को वार्षिकोत्सव समारोह संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह, संस्था प्रमुख संजय जोगी एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता की आसंदी पर विराजमान सरपंच ग्राम पंचायत चरवाही श्रीमती चम्पाकली के आगमन के साथ ही उक्त कार्यक्रम की शुरुआत मां भगवती सरस्वती मां के छाया मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।


कार्यक्रम की शुरुआत में ही प्रतिभागी नन्हें मुन्ने छात्र छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुति के दर्शक मुरीद हो गए,भगवान राममंदिर पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति ने जैसे पूरा माहौल ही राममय कर दिया।देशभक्ति नृत्य, भक्तिमय प्रस्तुति,जन चेतना आधारित नाटक,विभिन्न विधाओं में आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने देर शाम तक जन समूह को बांधे रखा।
काफी संख्या में आस पास के ग्रामों से पहुंचे ग्रामीण एवं अभिभावक अपने नव निहालों/हुनर बाजों की अदभुत प्रस्तुति देख मंत्र मुग्ध हुए बिना नहीं रह सके।कार्यक्रम की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता था कि देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी रहा,बावजूद इसके लोगों की भीड़ कम नही हुई।
कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह, भाजयुमो जिला महामंत्री एम सी बी धीरजकुमार मौर्य,संकुल प्राचार्य श्रीमती लिली प्रघान, संकुल समन्वयक प्रेम नारायण यादव, भरत भूषण कांत, संस्था प्रमुख संजय जोगी, शिक्षकगण प्रियंका श्रीवास्तव,छतवाल सिंह, सीमा पुरी, लक्ष्मी सिंह, पुष्पा सिंह,अनिता यादव, गायत्री देवी सहित काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं अभिभावक गण, छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह ने प्रतिभागी नन्हें मुन्ने छात्र छात्राओं की कला प्रर्दशन की सराहना की,वहीं संस्था प्रमुख संजय जोगी ने आभार व्यक्त किया,कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक छतवाल सिंह ने किया।