जेल में 87 बंदियों को दिया गया मनो सामाजिक परामर्श ।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद :- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत ड्रॉ पी कुदेशिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला महासमुंद, डॉ बी माहेश्वरी संचालक सह अस्पताल अधीक्षक, श्रीमती नीलू घृतलहरे डीपीएम और ड्रॉ छत्रपाल चंद्राकर नोडल मानसिक अधिकारी स्वास्थ्य कार्यक्रम के समन्वय से जेल अधिक्षक उमेश पटेल और समस्त स्टाफ के साथ जिला जेल महासमुंद में बंदियों को मनोसामाजिक परामर्श दिया गया। बंदियों के बीच कार्य स्थल पर होने वाले तनाव, आत्महत्या जैसे रोकथाम के बारे में भी पूछा गया। 87 बंदियों को उन्के दैनिक जीवन में योग साधना से जड़ने हेतू सलाह दिया गया। आपसी सामंजस्य स्थापित करे। अपनी योग्यता को निखारे। बृथींग एक्सर साइज बलून के माध्यम से बताया गया, संगीत पत्रिका से जुड़े रहे। किसी भी हालत में नशा पान से दूर रहे, मेडिकल कालेज सह जिला चिकित्सालय स्पर्श क्लिनिक से रामगोपाल खूँटे मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता, सुश्री जाग्रति साहू स्टॉफ नर्स आदि उपस्थिति थे।