भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य लोग हुए रवाना।
सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 17 व 18 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम प्रगति मैदान में होने जा रहा है, जिसमे छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री ,मंत्री, सांसद, ,विधायक ,भाजपा प्रदेश पदाधिकारी सहित सभी वरिष्ठ नेता शामिल होने वाले है।
एमसीबी जिला से भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, धीरेन्द्र विश्वकर्मा एवं अन्य लोग अधिवेशन में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए है।भाजपा राष्ट्रीय अधिवेशन में पिछले एक साल में किए गए कार्यक्रम और कार्ययोजना की समीक्षा करेगी एवं आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति के बारे में चर्चा होगी,मोदी सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की योजना रचना बनेगी एवं अन्य राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा होगी।
इस अधिवेशन में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष ,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अनेक केंद्रीय मंत्री का मार्गदशन प्राप्त होगा, साथ ही अधिवेशन का समापन समारोह 18 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आतिथ्य में संपन्न होगा।उक्ताशय की जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता ने दी।
