राजिम :- प्राथमिक शाला पितईबंद में मातृ पितृ पूजन संपन्न हुआ। शासन के निर्देशानुसार 14 फरवरी को शासकीय प्राथमिक शाला पितईबंद में सरस्वती माता का पूजन अर्चन दीप महायज्ञ करके किया गया।पूजन कार्य को वैदिक मंत्र के साथ संपन्न कराते हुए संतोष कुमार साहू समन्वयक ने कहा कि माता सरस्वती अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान रूपी प्रकाश हमारे जीवन में भरती हैं।सद्बुद्धि प्रदान करती है संगीत कला प्रदान करती है।साथ ही माता पिता के आज्ञा का पालन करने वाला हर व्यक्ति हमेशा प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता है।यदि सच्ची सेवा की जावे तो उनके चरणों में ही चारो धाम है जिसका पुण्य लाभ मिलता है।

सरपंच पुनारद बंजारे ने कहा कि हर विद्यार्थी को गुरु और माता पिता के मार्गदर्शन में काम करना चाहिए और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करना चाहिए।
शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश बया ने कहा कि ऐसे पर्व को हर साल वृहद रूप में मनाना चाहिए ताकि सभी लोगो को प्रेरणा मिल सके।
अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए श्रीमती आशा ध्रुव प्रधान पाठक ने कहा कि बच्चे जब पूजन कार्य में भाग लेते है तो उन्हें प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है जिससे वे आगे बढ़ते है।
साथ ही छात्र रुद्रप्रताप,झरना और प्रतिभा ने अपने माता पिता का मंगल आरती करते हुए पूजन किए।
कार्यक्रम में पंच राजाराम निषाद शिक्षक विजय महोबिया,अराधना नाग,भारती साहू पालको में नीलम बंजारे उपस्थित रहे।
