सचिव विनोद सेवन लाल चन्द्राकर के सार्थक पहल से जिला अस्पताल में बोर खनन
आनंद भोई महासमुंद।बढ़ते गर्मी और पेयजल संकट से मरीजो को राहत दिलाने के लिए संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की सार्थक पहल से जिला हाॅस्पिटल परिसर में आज गुरुवार को बोर खनन का कार्य संसदीय सचिव ने धरती माता की पूजा अर्चना के साथ किया यहाँ कोविड सेंटर व जिला हाॅस्पिटल में भर्ती मरीजों को पेयजल में दिक्कत हो रही थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए बोर खनन के लिए पहल की गई। बोर खनन होने से यहां पानी की समस्या से निजात मिल सकेगी।
पिछले दिनों संसदीय सचिव ने जिला हाॅस्पिटल पहुंचकर वैक्सीनेशन सेंटर में कामकाज का जायजा लिया था। इस दौरान यहां पानी की समस्या से अवगत कराया गया। इस संबंध में जब हाॅस्पिटल प्रबंधन से चर्चा की तो पता चला कि एक बोर सूख गया है ,और परिसर में एक और ट्यूबवेल से पानी का सप्लाय होता है ।जिसका मोटर आए दिन खराब होते रहता है। जिसे गंभीरता से लेते हुए संसदीय सचिव ने तत्काल कलेक्टर व पीएचई विभाग के अधिकारियों से चर्चा की।इसके बाद आज गुरूवार को बोर खनन शुरू हुआ है।
