मुड़ागांव(कोरासी) :- आदिवासी ध्रुव गोंड समाज फिगेशरी सर्कल में वार्षिक महासभा ग्राम गोन्दलाबाहरा में 10 फरवरी दिन शनिवार को आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि रोहित साहू विधायक राजिम विधानसभा क्षेत्र, अध्यक्षता शिवराम ध्रुव, विष्टि अतिथि पन्ना लाल ध्रुव प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी ध्रुव गोंड छ ग,पुरण सिंह ठाकुर जिलाअध्यक्ष,गॅगाराम नेताम जिला सलाहकार,राजू साहू उपाध्यक्ष भाजपा मोर्चा,मानसिग निषाद अध्यक्ष निषाद समाज, पंकज निर्मकलकर,रमन नामदेव,सेवक राम ध्रुव उपाध्यक्ष, हेमलाल मरकाम सचिव एवं ध्रुव गोंड आदिवासी समाज के हजारों माता पिता और भाई बहन कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष पन्ना लाल ध्रुव ने समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज आदिवासी ध्रुव गोंड समाज अन्य समाज के भांति आगे बढ़ रहा है लेकिन समाज में आज भी शिक्षा की ओर और ध्यान देने कि जरूरत है हमारे पुरखों ने बताया है हमारी संस्कृति और सभ्यता को सहेज कर रखने कि जरूरत है हम जीतने सरल है उतने कठोर भी है हम जल जंगल जमीन एवं प्रकॄति के पुजारी हैं।मुख्य अतिथि रोहित साहू विधायक जी ने कहा कि मैं आज आदिवासी समाज में आकर मुझे बहुत अच्छा लगा आपका समाज बहुत ही सरल समाज है आपको बताते हुए मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी के अनुरूप हमारे छग सरकार ने आदिवासी समाज से विष्णुदेव जी को मुख्यमंत्री के पद पर आसीन किया और आज हमारे सरकार ने मोदी की गारंटी को पुरा कर रहे हैं।
