कार से अवैध शराब का परिवहन करते 4 पकड़ाये।

कार से अवैध शराब का परिवहन करते 4 पकड़ाये।

गेद लाल चोरसिया भंवरपुर।भंवरपुर पुलिस चौकी प्रभारी उमाकांत तिवारी को मुखबिर से फोन आया की साजापाली क्षेत्र में स्विफ्ट गाड़ी से शराब परिवहन कर रहा है भनक  लगते ही चौकी प्रभारी उमाकांत तिवारी ने दल बल के साथ सजापाली क्षेत्र रवाना हो गया घेराबंदी करते ही आरोपी तुलाराम पटेल को शक हो गया गाड़ी को लेकर भागने लगा केंवटापाली पुल के पास तुला राम पटेल को दौड़ाकर पकड़ लिया गया सफेद रंग स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी 06  जी आर 58 63 की तलाशी ली टीम ने कार से 45 लीटर महुआ शराब बरामद की गई  है शराब की कीमत 9000, अंकी गई है एवंम परिवहन में प्रयुक्त वाहन सफेद रंग के स्विट कार कीमत लगभग 400000रू आरोपी तुलाराम पटेल पिता लोकनाथ पटेल उम्र 23 वर्ष  भंवरचुवा मोतीराम साजापाली मुकेश पटेल बिरेनडबरी कृष्ण कुमार बिरेनडबरी आरोपी गणों के विरुद्ध धारा 34 ,2 आबकारी एक्ट के तहत कायम कर विवेचना में ले कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।