शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष  वीरेंद्र दुबे एवं प्रदेश महामंत्री विवेक कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री  से  निवेदन किया है कि वर्तमान मे कोरोनासंक्रमण की भयावह स्थिति को देखते हुए आगामी 15 अप्रैल को होने वाली दसवीं बोर्ड की परीक्षा तथा 3 मई से प्रस्तावित 12वी बोर्ड की परीक्षा को स्थगित किया जाए।

राजिम, शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष  वीरेंद्र दुबे एवं प्रदेश महामंत्री विवेक कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री  से निवेदन किया है कि वर्तमान मे कोरोनासंक्रमण की भयावह स्थिति को देखते हुए आगामी 15 अप्रैल को होने वाली दसवीं बोर्ड की परीक्षा तथा 3 मई से प्रस्तावित 12वी बोर्ड की परीक्षा को स्थगित किया जाय क्योंकि पूरे राज्य में विशेषकर शहरी क्षेत्रों में संक्रमण की भयावह स्थिति को देखते हुए बोर्ड परीक्षाएं संचालित होना विद्यार्थियों ,शिक्षकों एवं पालकों सभी के लिए ना ही केवल चिंता का विषय है बल्कि भारी अव्यवस्थाओं एवं समस्याओं का सबब बन सकता है ज्ञात हो की पूरे प्रदेश में 10 वीं एवम 12 वीं बोर्ड परीक्षा में सम्मालित होने वाले विद्यार्थियों की संख्या लाखों में है अतः सादर निवेदन है कि परीक्षा की वर्तमान समय सारणी पर पुनर्विचार करते हुए फिलहाल परीक्षाएं स्थगित करते हुए प्रदेश में संचालित मोहल्ला क्लास को भी तत्काल बंद किया जाए तथा परिस्थिति सुधरने पर ही परीक्षाओं का आयोजन किया जाए इस संबंध में शालेय शिक्षक संघ द्वारा अविलंब कार्यवाही करने की मांग की गई है इसकी जानकारी शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री विवेक कुमार शर्मा द्वारा दी गई।