अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने गांव चलो अभियान : प्रदीप।

प्रमोद दुबे 

महासमुद :- भाजपा के शीर्ष संगठन के निर्देशानुसार भाजपा कार्यकर्ता 4 से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान में जुटेंगे। गांव चलो अभियान के जिला संयोजक भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर ने लोकसभा चुनावों के पूर्व भाजपा के इस महाभियान को लेकर एक विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गांवों के समग्र विकास के सपने को साकार करने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता गांवों में जाकर ग्रामीणों से भाजपा की रीति, नीति और केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार के कार्यों और योजनाओं को लेकर प्रत्येक बूच पर संपर्क और संवाद करेंगे।

जिला संयोजक प्रदीप ने बताया कि गांव चलो अभियान में पीएम मोदी के गांवों के सम्पूर्ण विकास के संकल्प को लेकर कार्यकतां, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे। गांव चलो अभियान को लेकर जिले के कार्यकर्ता उत्साहित है और जल्द ही गांव जाने वाले प्रवासी कार्यकर्तालों का मंडल, विधानसभा और जिला स्तर पर कार्यशाला का आयोजन होने वाला है। लोकसभा चुनावों के पूर्व भाजपा का यह विशेष प्रदीप महाभियान काफी अहम है। भाजपा की सरकार की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है। और देश की जनता पिछले 10 साल में मोदी के कार्यकाल में भारत देश के विकास को साक्षी रही

ने कहा कि मोदी ने पहली बार जब 2014 में पहिली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लिया, तभी उन्होंने संसद प्रवेश के पूर्व गांव, गरीव, मजदूर, किसान के उत्थान और विकास का संकल्प लिया था। 10 वर्षों के अपने कार्यकाल में भारत देश को अग्रणी राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा करने वाले मोदी ने राष्ट्र की सेवा, सुरक्षा के साथ जनकल्याण के लिए अपना पूरा कार्यकाल समर्पित किया है। प्रदीप ने अभियान के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर अपने विश्वास की मुहर लगाते हुए प्रदेश में सत्ता परिवर्तन करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। देश प्रदेश की जनता मोदी के रूप में भारत देश को पुनः विश्वगुरु बनाने का एकमात्र विकल्प देख रही है। आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा का लक्ष्य और संकल्प अबकी बार 400 पार सीटों पर विजय का है और जनता का जनसमर्थन मोदी को पूरे विश्वास से मिलेगा।