आदर्श शासकीय नवीन प्राथमिक शाला दीनदयाल नगर का हमर सांस्कृतिक धरोहर 2024 वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास संपन्न हुआ।

नवापारा राजिम :- आदर्श शासकीय नवीन प्राथमिक शाला दीनदयाल नगर का हमर सांस्कृतिक धरोहर 2024 वार्षिकोत्सव एन डी मानिकपुरी सेवानिवृत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के मुख्यआतिथ्य एवं रमेश पहाड़िया वरिष्ठ पत्रकार की अध्यक्षता तथा रूपेंद्र साहू सेवानिवृत प्राचार्य सूरज टेलर समाजसेवी विनोद देवांगन अनिल साहू समाजसेवी मायाराम साहू पार्षद के विशेष आतिथ्य में हर्षोल्लास संपन्न हुआ.

गोपाल यादव प्रधान पाठक ने मंचस्थ अतिथियों एवं उपस्थित विशिष्ट पालक एवम मातृशक्ति का परिचय एवम स्वागत कराया शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कृति बया उपाध्यक्ष पूर्णिमा यादव समिति सदस्य नीराबाई नगारची रानू भोई जितेंद्र देवांगन, शिक्षक बेनीराम साहू कुम्भज सिंह कश्यप ईश्वर साहू एकता शर्मा योगिता साहू ने अतिथियों का स्वागत किया अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं भारत माता की पूजा अर्चना व स्वागत गीत से कार्यक्रम का श्री गणेश हुआ.


सुनो बच्चों उठाओ बस्ता आगे है स्कूल का रास्ता स्कूल के महत्व पर पर कक्षा पहली दूसरी के वेद प्रकाश मिकल मजहर पहचान यादव आदि बच्चों ने आकर्षक मनभावन नृत्य प्रस्तुत किया. मोगरा मोगरा के माया छत्तीसगढ़ी गीत पर दर्शकों एवं अतिथियों को अपने जगह से खड़े करा दिया देविका साहू कक्षा दूसरी की छात्रा ने सतनाम के महत्व पर सादा झंडा लगाबो झूम-झूम के नाचो कक्षा चौथी की श्वेता और स्वाती ने पंथी नृत्य पर खूब तालियां बटोरी. नेहा यामिनी बबीता धनलक्ष्मी सुमन कक्षा तीसरी की बच्चियों ने बेटी हूं मैं बेटी तारा बनूंगी सहारा बनूगी दर्शकों को विभोर कर दिया.


देविका एवं जय  साहू छोटी बच्चियों द्वारा प्रस्तुत बस्तरिया गीत टूकनी धर के आबे गोरी ने दर्शकों को खूब आनंद प्रदान कराया. अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त गरिमा ट्विंकल टीना श्वेता स्वाती जयश्री द्वारा राम आएंगे आएंगे के जीवंत प्रस्तुति से दर्शको में अपार श्रद्धा भक्ति का दर्शन हुआ. कक्षा पांचवी के स्मित शर्मा ने अपने भाषण में कहा ना पूछो जमाने से कि हमारी क्या कहानी है हमारी पहचान तो सिर्फ यह है कि हम हिंदुस्तानी हैं
हम होंगे कामयाब गीत के अंग्रेजी वर्जन वी सेल ओवर कम पर युवराज देवांगन भावेश सेन गगन साहू अनस भास्कर सिन्हा कक्षा चौथी की शानदार प्रस्तुति के साथ छत्तीसगढ़ के संस्कृति की झलक राऊत नाचा सूवा नृत्य मुकेश भोई हिंद साहू साक्षी साहनी सुष्मिता प्रीति भूमिका काजल द्वारा
सराहनीय प्रस्तुति रही.
मुख्य अतिथि एन डी मानिकपुरी ने कहा यहां के कार्यक्रम में तो पूरा हिंदुस्तान का झलक दिखाई दे रहा है बच्चों के निर्माण में विश्वकर्मा जी की भूमिका शिक्षक निभा रहे हैं. मायाराम साहू पार्षद ने कहा बच्चे मन के सच्चे होते हैं उनको जो सीखाये सीख जाते हैं रूपेंद्र साहू सेवानिवृत प्राचार्य विशेष अतिथि ने अपने उद्बोधन ने कहा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम सनातन संस्कृति के उत्कृष्ट उदाहरण हैं राम ही कर्म है
राम ही धर्म है राम के जीवन से शिक्षा लेकर अपने जीवन को धन्य कर सकते हैं


विशेष अतिथि सूरज टेलर ने कहा गुरु का जीवन में सबसे अधिक महत्व है गुरु ही शिक्षित और दीक्षित करने वाले होते हैं
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री रमेश पहाड़िया ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामना दिया.
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक बेनीराम साहू एवं कुंभज सिंह कश्यप ने तथा गोपाल यादव प्रधान पाठक ने आभार व्यक्त किया बच्चों के कार्यक्रम की तैयारी एवं साज सज्जा एकता शर्मा योगिता साहू ईश्वर साहू शिक्षक ने किया व शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कृति बया एवं उपाध्यक्ष पूर्णिमा यादव का विशेष सहयोग रहा. शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक रेखा ठाकुर एवं शिक्षिका मंजू देवांगन पार्वती सोनी
एवं विजय साहू संकुल समन्वयक की विशेष उपस्थिति रही.